आंखों के नीचे काले घेरे यानी डार्क सर्कल्स की समस्या स्ट्रेस लेने से, कम सोने से और बेकार लाइफस्टाइल आदि के कारण हो सकती है। ऐसे में इन उपायों से आप डार्क सर्कल्स की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।
टमाटर न सिर्फ डार्क सर्कल कम करता है, बल्कि त्वचा भी कोमल बनाता है। एक चम्मच टमाटर के जूस में एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं और आंखों के नीचे लगाएं। 10 मिनट तक लगा रहने दें और फिर धो लें।
आलू डार्क सर्कल कम करता है। आलू को कद्दूकस करें और इसका जूस निकालें। अब एक रुई के टुकड़े को आलू के रस में भिगोकर आंखों पर रखें। इससे डार्क सर्कल्स कम होंगे।
टी बैग डार्क सर्कल्स से छुटकारा दिला सकते हैं। ग्रीन टी बैग को गर्म पानी में 1 मिनट के लिए भिगो दें। फिर इसे निकालकर फ्रिज में रखकर ठंडा कर लें। जब ये ठंडा हो जाए, तो इसे आंखों पर रखें। ऐसा दिन में 2 बार कर सकते हैं।
बादाम में विटामिन ई होता है, जो डार्क सर्कल्स को लाइट कर सकता है। रात में थोड़ा सा बादाम का तेल लेकर डार्क सर्कल्स पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करे ओर फिर सो जाऐ। सुबह उठते ही आंखों को थो लें।
खीरा आंखों के लिए फायदेमंद होता है। खीरे की स्लाइस काटकर फ्रिज में रखें और आधे घंटे बाद निकालकर आंखों पर लगाएं। 10 मिनट तक आंखों पर रहने दें और फिर इसे हटाकर आंख धो लें। यह डार्क सर्कल्स दूर करेगा।
गुलाबजल त्वचा संबंधी कई समस्याओं को दूर करता है। यह डार्क सर्कल्स को हटाने में भी मदद कर सकता है। रुई को गुलाबजल में भिगोकर 10 मिनट के लिए आंखों पर रखें और फिर ठंडे पानी से धो लें।
इन तरीकों से आप डार्क सर्कल्स की समस्या से निजात पा सकते हैं। सेहत से जुड़ी और तमाम जानकारियों के पढ़ते रहे