उबला आलू खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आलू को उबालने से स्टार्च की मात्रा कम हो जाती है, जो उसके गुणों को बढ़ा देती है। आइए जानते हैं शरीर को इससे होने वाले फायदों के बारे में।
वजन घटाने के लिए आलू को उबालकर खाना काफी फायदेमंद हो सकता है। 100 ग्राम उबले आलू में केवल 87 कैलोरीज होती हैं, इसे खाने से पेट भरा रहता है और शरीर में एक्स्ट्रा फैट जमा नहीं होता है।
उबले आलू में मौजूद विटामिन्स और मिनरल्स दिमाग के विकास में सहायक होते हैं। खासकर विटामिन बी 6 ब्रेन और नर्वस सिस्टम के संतुलन को बनाए रखने में काफी मदद करता है।
उबले आलू में मोजूद कार्बोहाइड्रेट्स शरीर में अवशोषित होकर मसल्स को वर्कआउट करने की ताकत देते हैं। आलू शरीर को इंस्टेंट एनर्जी देता है इसलिए ये बेहतरीन प्री-वर्कआउट फूड हो सकता है।
उबले आलू में हाई पोटेशियम होने के कारण यह हृदय को स्वस्थ रखने में फायदेमंद हो सकता है। अधिक पोटैशियम लेने से हाई ब्लड प्रेशर का खतरा कम होता है, साथ ही इससे शरीर में ब्लड फ्लो भी बेहतर होता है।
उबले आलू फाइबर से भरपूर होते हैं और पाचन क्रिया को बेहतर तरीके से काम करने में मदद करते हैं। इसमें मौजूद कार्बोहाइड्रेट्स पचने में बहुत आसान होते हैं। उबला आलू खाने से कब्ज और अपच की समस्या भी नहीं होती है।
उबले आलू में विटामिन B और विटामिन C प्रचुर मात्रा में होता है। विटामिन B हमारे शरीर में एनर्जी का लेवल बढ़ाता है और विटामिन C से शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूती मिलती है।
इन कारणों से उबले आलू खाना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकता है। सेहत से जुड़ी और तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहें