जिन लोगों में एस्ट्रोजन हार्मोन की कमी होती है, उन्हें डॉक्टर ऐसी डाइट लेने के लिए कहते हैं जिसका सेवन करने से शरीर में एस्ट्रोजन का स्तर बढ़ सके। जानते हैं ऐसे ही कुछ आहार के बारे में।
सोने में परेशानी
मूड में बदलाव
अचानक गर्मी लगना
कोलेस्ट्रॉल में बदलाव
आप टोफू और अन्य सोया उत्पाद जैसे सोया मिल्क का सेवन करके भी एस्ट्रोजन की मात्रा बढ़ा सकते हैं। टोफू का सेवन नाश्ते या लंच में कर सकते हैं।
एस्ट्रोजन का स्तर बढ़ाने के लिए आपको अलसी के बीज का सेवन करना चाहिए। असली में एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं। इनका सीमित मात्रा में रोजाना सेवन करेंगे, तो एस्ट्रोजन का स्तर बढ़ सकता है।
एस्ट्रोजन का स्तर बढ़ाने के लिए बीन्स और मटर का सेवन करना चाहिए। बीन्स को आप सब्जी या सलाद के रूप में खा सकते हैं।
दूध में फाइटोएस्ट्रोजन की अच्छी मात्रा होती है। इनका सेवन करने से एस्ट्रोजन का स्तर बढ़ता है। आप दूध के उत्पादों में मक्खन, दही और घी आदि का सेवन कर सकते हैं।
छोले में फाइटोएस्ट्रोजन की अच्छी मात्रा होती है। एस्ट्रोजन का स्तर बढ़ाने के लिए आप इसका सेवन करें। छोले को उबालकर नाश्ते में खा सकते हैं।
अखरोट में प्रोटीन, विटामिन्स मौजूद होते हैं। एस्ट्रोजन का स्तर बढ़ाने के लिए आप रोजाना 1 से 2 अखरोट का सेवन दूध के साथ कर सकते हैं।
तिल के बीज, एस्ट्रोजन का अच्छा स्रोत है। एस्ट्रोजन का स्तर बढ़ाने के लिए तिल के बीज के लड्डू या तिल के बीजों को सलाद में मिलाकर खा सकते हैं।
एस्ट्रोजन का स्तर कम होने पर डॉक्टर से चेक अप करवाएं। वे आपको बेहतर इलाज बता सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए पढ़ते रहे