Image source:Google
अगर आप भी अपने कंधों को परफेक्ट शेप देना चाहते हैं, तो इन आसान एक्सरसाइज का अभ्यास आपको रोजाना करना चाहिए। इन्हें करने से आपके कंधों को मजबूती भी मिलेगी। लेख में विस्तार से जानें इन्हें करने का तरीका
सबसे पहले अपने पैरों के बीच बराबर दूरी रखते हुए सीधे खड़े हों। फिर गहरी सांस लें।
अपने हाथों में डम्बल लें। अब हाथों को कोहनियों से मोड़कर कंधों के पास लाएं। इस समय हाथों से वी शेप बनेगा।
थोड़ी देर के लिए ऐसे ही रहें। इसे कम से कम 10 से 16 बार करें।
सबसे पहले पेट के बल लेट जाएं। अपने हाथों से शरीर को उठाने की कोशिश करें। पैरों को जमीन पर रखें।
पूरा शरीर एक सीध में रखें। अपने दोनों हाथों से शरीर को ऊपर उठाएं। फिर हाथों से नीचे ले जाएं।
हाथों में दस्ताने पहने और सीधे खड़े हों। हाथों को आगे की तरफ कंधों के एकदम सामने रखें। हाथों में रबड़ बैंड लें।
हाथों से बैंड को अलग-अलग दिशा में लाएं और कंधों से ताकत लगाकर दूर खींचे और वापस अपने स्थान पर ले आएं। ऐसा 10 बार करें।
इन एक्सरसाइज को रोजाना करने से कथों को परफेक्ट शेप देने में मदद मिलेगी। सेहत से जुड़ी जानकारियों के लिए पढ़ते रहे