ब्रोकली, पत्तागोभी और फूलगोभी के परिवार की हरी पत्तेदार सब्जी है केल। यह कई औषधीय गुणों से भरपूर होती है। इस लेख में आइए जानें केल का जूस पीने के फायदों के बारे में
केल में कोलेजन पाया जाता है जो चेहरे की झुर्रियों को कम करने में सहायता करता है। यह विटामिन सी से भरपूर होता है जो आपकी त्वचा के लिए गुणकारी होता है। केल के जूस का सेवन करें।
केल के जूस का सेवन करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है और आपको पेट दर्द, कब्ज और गैस की समस्या का सामना नहीं करना पड़ता। यह फाइबर से भरपूर होती है।
केल के जूस में कैल्शियम और मैग्नीशियम भरपूर होता है। इसका सेवन करने से हड्डियों को मजबूती मिलती है और उनका विकास बेहतर ढ़ंग से होता है।
स्किन में ग्लो लाने के लिए केल का जूस पिएं। इसमें बीटा कैरोटीन और अल्फा कैरोटीन होता है जो त्वचा के लिए फायदेमंद होता है।
वजन कम करने के लिए आप केल का जूस पी सकते हैं। यह फाइबर से भरपूर होती है। इसका जूस पीने से मेटाबॉलिज्म रेट बढ़ता है जो मोटापा कंट्रोल करता है।
आयरन, बीटा कैरोटीन, विटामिन सी व ए और फोलेट से भरपूर केल का जूस पीने से बालों की ग्रोथ में सुधार आता है। इसके साथ ही यह रूखे और बेजान बालों से छुटकारा दिलाता है।
ताजा जूस पिएं
अधिक मात्रा में इसका सेवन न करें
पत्तागोभी, ब्रोकली, फूलगोभी और शलजम से
एलर्जी होने पर इससे परहेज करें
केल का जूस पीने से शरीर को कई लाभ मिलते हैं। आप चाहें तो इसका सेवन करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह ले सकते हैं। सेहत से जुड़ी अधिक जानकारियों के लिए पढ़ते रहें