कैल्शियम शरीर और हड्डियों के लिए बेहद आवश्यक होता है। इसकी कमी से शरीर में कई स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ सकती हैं। आइए जानते हैं कैल्शियम की कमी से होने वाले नुकसान।
हड्डियों और जोड़ों का दर्द सिर्फ बढ़ती उम्र की वजह से नहीं होता है। इसका एक कारण कैल्शियम की कमी भी हो सकती है। इसे बचाव के लिए कैल्शियम युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन अधिक मात्रा में करना चाहिए।
कैल्शियम की कमी होने से मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द की समस्या हो जाती है। मांसपेशियां इतनी कमजोर हो जाती हैं कि कभी-कभी हम एक साधारण सा कार्य करने में भी असमर्थ हो जाते हैं।
कैल्शियम की कमी से आपके नाखूनों पर छोटे सफेद पैच हो सकते हैं,साथ ही इनका नाजुक होना और लगातार टूटना भी कैल्शियम की कमी के कारण होता है।
कैल्शियम आपकी त्वचा को मॉइस्चराइज रखने में भी मदद करता है। अगर आपको लग रहा है कि आपकी स्किन ड्राई हो रही है, तो यह आपके शरीर में कैल्शियम की कमी का संकेत हो सकता है। रूखी त्वचा से एक्जिमा जैसी समस्या हो सकती है।
कैल्शियम की कमी से न्यूरोलॉजिकल समस्याएं भी हो सकती हैं, जैसे- दौरे पड़ना, सिर दर्द होना आदि। इससे डिप्रेशन, नींद ना आना और व्यवहार में बदलाव जैसी दिक्कतें भी देखने को मिलती हैं।
शरीर में कैल्शियम की कमी होने पर बॉडी दांतों का कैल्शियम इस्तेमाल करने लगती है, जिससे दांतों में सड़न, मसूड़ों में जलन और दांतों की जड़ों का कमजोर होने जैसी समस्याएं शुरू हो जाती हैं।
कैल्शियम की कमी से शरीर को इन परेशानियों से जूझना पड़ सकता है। सेहत से जुड़ी और तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहे