ज्यादा खाना खा लेने के बाद आप दिनभर आलस से परेशान रहते हैं। इसके कारण पेट की समस्याएं भी शुरू हो जाती हैं। लेकिन इन तरीकों की मदद से आप खाना तेजी से पचा सकते हैं।
पुदीने की चाय पीने से पाचन प्रक्रिया तेज होती है, साथ ही उल्टी और मतली जैसी समस्याओं से भी राहत मिलती है। आप पुदीने की पत्तियों को भी खा सकते हैं। वह भी फायदेमंद होगा।
दही खाना पचाने में मदद करती है। एक कटोरी दही में आधा चम्मच अजवाइन मिलाकर खाएं। यह सिर्फ पाचन तेज नहीं करता, बल्कि गैस की समस्या को भी कम करता है।
गुनगुने पानी में काला नमक और नींबू का रस मिलाकर पीने से गैस से छुटकारा मिलता है और पेट का भारीपन खत्म होता है। इसे पीने के बाद थोड़ी देर टहल लें, आराम मिलेगा।
हींग भोजन पचाने में काफी फायदेमंद होता है। यह अपच दूर करता है और पेट की गैस निकलने में मदद करता है। चुटकी भर हींग को गुनगुने पानी में मिलाकर पिएं।
अधिक खा लेने के बाद पचाने के लिए आप वज्रासन कर सकते हैं। इसे करने के लिए दोनों घुटनों को पीछे की तरफ मोड़ें और हिप्स को एड़ियों से जोड़ें। अब कमर को सीधा करके 5-6 मिनट ऐसे ही बैठे रहें।
ये उपाय बेहतर पाचन के लिए काम आ सकते हैं। सेहत से जुड़ी और तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहे