Image Credit: google
Image Credit: google
जीरा कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसे पाचन के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसके अलावा जीरा ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने जैसे गुणों के कारण भी जाना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सुबह खाली पेट जीरा खाने के भी कई स्वास्थ्य लाभ हो सकते हैं।
Image Credit: google
जीरा गैस की समस्या में बहुत फायदेमंद माना जाता है। खाली पेट एक ग्लास पानी में जीरा पाउडर और सेंधा नमक मिला कर पीने से इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। साथ ही यह पीरियड्स में होने वाले दर्द और कब्ज की समस्या से भी निजात दिला सकता है।
Image Credit: google
एनीमिया की समस्या आयरन की कमी से होती है। जीरे में मौजूद आयरन इस समस्या को कम करने में मदद कर सकता है। नियमित तौर पर सुबह खाली पेट जीरे का सेवन करें।
Image Credit: google
जीरा बॉडी फैट और कॉलेस्ट्रोल को कम करता है। जिससे मोटापा कम करने में मदद मिलती है। सुबह खाली पेट जीरा पाउडर को दही में मिला कर खाएं।
Image Credit: google
जीरे में मोजूद कैल्शियम हड्डियों को मजबूत करता है। इसमें मौजूद विटामिन A और B12 ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्या से लड़ने में मदद करते हैं।। सुबह खाली पेट जीरा पाउडर को पानी में घोल कर पिएं।
Image Credit: google
जीरा आयरन और कैल्शियम का एक अच्छा सोर्स होता है, जिस कारण यह प्रेगनेंसी के दौरान और डिलीवरी के बाद भी महिला स्वास्थ के लिए अच्छा होता है। एक गिलास दूध में आधा चम्मच जीरा पाउडर मिला कर सुबह खाली पेट पिएं।
Image Credit: google
नींद ना आने की समस्या में भी जीरे का सेवन एक बेहतर नैचुरल विकल्प है। रात में खाने के कुछ देर बाद जीरे को पानी में उबाल कर पिए। यह बॉडी को रिलेक्स कर देगा और जल्दी नींद आ जाएगी।
Image Credit: google
इसलिए खाली पेट जीरे का सेवन लाभदायक माना जाता है। सेहत से जुड़ी और तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहें
Image Credit: google