चटपटा व मसालेदार खाना तो सभी को पसंद होता है लेकिन क्या आप जानते हैं इसका सेवन करना आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। इस बारे में विस्तार से जानने के लिए पढ़िए यह स्टोरी
अधिक तेल-मसाले वाला भोजन भारी होता है। यह आसानी से पचता नहीं है जिसके कारण आपको भूख कम लगती है।
मसालेदार भोजन का सेवन करने से आप मोटापे के शिकार हो सकते हैं। इनमें अनहेल्दी फैट के अलावा कैलोरी भी अधिक होती है जो बॉडी में फैट जमने का कारण बनती है।
आपका पाचन बिगड़ने की एक वजह मसालेदार भोजन करना भी होता है। इनका सेवन करने से मेटाबोलिज्म स्लो होता है। इसका सीधा असर आपके पाचन तंत्र पर पड़ता है।
मसालेदार भोजन करने से आपको त्वचा से जुड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। यह पेट की गर्मी को बढ़ाते हैं जिसकी वजह से एक्ने हो सकते हैं।
रात में मसालेदार खाना खाने से एसिड रिफ्लक्स की दिक्कत हो सकती है। ऐसे में आपको गैस व अपच की समस्या हो सकती है।
ट्रांस फैट की अधिकता होने की वजह से मसालेदार भोजन आपकी बॉडी में कोलेस्ट्रॉल बढ़ाता है। इसके कारण आपको बीपी से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं।
मिर्च-मसालों में कैप्साइसिन नामक तत्व पाया जाता है जो पेट में जलन का कारण बन सकता है। इसकी वजह से मतली व पेट में दर्द की समस्या भी हो सकती है।
मसालेदार भोजन खाने से आपको इन समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इनसे बचाव के लिए घर का बना सादा भोजन ही करें। इसी तरह की सेहत से जुड़ी अन्य जानकारियां पाने के लिए पढ़ते रहें