वैसे तो लहसुन खाना सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। लेकिन अगर आप ज्यादा लहसुन खाते हैं, तो आइए जानते हैं इसके नुकसान।
अधिक मात्रा में लहसुन के सेवन से हार्ट बर्न यानी सीने में जलन की समस्या हो सकती है। खाली पेट लहसुन खाने से एसिडिटी की तकलीफ हो सकती है, जो सीने में जलन का कारण बन सकता है।
ज्यादा लहसुन खाने से लिवर को नुकसान हो सकता है। कच्चे लहसुन में एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा अधिक होती है, जिसके कारण लिवर में टॉक्सिन्स जमा हो जाते हैं। इस वजह से लिवर संबंधित समस्याएं हो सकती है।
लहसुन में कुछ ऐसे कंपाउंड्स होते हैं, जो खून को पतला करते हैं। इसलिए ये हार्ट के मरीजों के लिए अच्छा माना जाता है। लेकिन यदि आप पहले ही खून पतला करने की दवा ले रहे हैं, तो ज्यादा लहसुन खाने से बचें।
लहसुन का अधिक मात्रा में सेवन करने से ब्लड प्रेशर कम होता है। इसलिए लो ब्लड प्रेशर रोगी कई बार ज्यादा लहसुन खा लें, तो उन्हें चक्कर आने की समस्या हो सकती है।
खाली पेट ज्यादा लहसुन का सेवन करने से दस्त लग सकते हैं। लहसुन में सल्फर पाया जाता है, जो दस्त को ट्रिगर करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
ज्यादा लहसुन खाने से कई लोगों को स्किन पर रैशेज की समस्या होने लगती है। कुछ मामलों में इसके अधिक सेवन से सिर दर्द की समस्या भी होने लगती है।
इसलिए अधिक लहसुन खाने से बचना चाहिए। सेहत से जुड़ी और तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहे