Image Credit: google
सेब और दूध दोनों ही कई पोषक तत्वों से भरपूर होते है। इनका एक साथ सेवन करना सेहत के लिए लाभदायक होता है। आइए जानते हैं इससे होने वाले फायदों के बारे में।
Image Credit: google
ब्लड में शुगर लेवल बढ़ने के कारण डायबिटीज की समस्या होती है। सेब के पॉलीफेनॉल्स में एंटी डायबिटिक गुण होते हैं, जो इस समस्या को कम करने में मदद कर सकते हैं।
Image Credit: google
हड्डियों के लिए सेब और दूध को काफी लाभदायक माना जाता है। सेब में बायो-एक्टिव कंपाउंड और एंटी ऑक्सीडेंट गुण होते हैं। दूध में कैल्शियम, जिंक और विटामिन-D आदि पोषक तत्व होते हैं। ये सभी मिलकर हड्डियों को स्वस्थ बनाने में मदद करते हैं।
Image Credit: google
सेब और दूध का सेवन दांतों के लिए फायदेमंद माना जाता है। दूध में एंटी-कारियोजेनिक गुण होता है, जो दांतों को सड़न से बचाता है। सेब भी लार में मौजूद एल्कलाइन को एक्टिव करता है, जो दांत कमजोर होने से रोकता है।
Image Credit: google
शरीर में ज्यादा फैट जमा होने से वजन बढ़ने लगता है। ऐसे में दूध और सेब का सेवन इस समस्या को कुछ हद तक कम करने में मददगार हो सकता है। इन दोनों का साथ सेवन करने से पेट भरा रहता है और भूख नहीं लगती। कम भोजन करने के कारण आप एक्स्ट्रा कैलोरीज लेने से बच जाते हैं
Image Credit: google
ब्लड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए सेब और दूध का एक साथ सेवन करना फायदेमंद होता है। सेब मे मौजूद पोषक तत्व कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद कर सकते हैं।
Image Credit: google
इसलिए सेब और दूध का एक साथ सेवन करना सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। स्वास्थ्य से जुड़ी ओर तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहें
Image Credit: google