धनिया पाउडर का इस्तेमाल करने से पेट की समस्याएं, त्वचा में संक्रमण और हाई शुगर लेवल आदि समस्याएं दूर होती हैं। आगे जानिए अन्य फायदे।
धनिया पाउडर में फाइबर, कैल्शियम, एंटीऑक्सीडेंट्स गुण मौजूद होते हैं। धनिया की तासीर ठंडी होती है। इसका सेवन करने से कई शारीरिक समस्याएं दूर होती हैं जैसे
इसके सेवन से दस्त, गैस, अपच और कब्ज आदि की , समस्या दूर होती है। धनिया पाउडर में चुटकी भर हींग और काला नमक डालकर पानी के साथ लें।
कमजोरी और चक्कर आने की समस्या दूर करने के लिए रात को करीब 4 से 5 ग्राम धनिया पाउडर भिगोकर रख दें। सुबह इस पानी को पी लें।
पेशाब न आने की समस्या दूर करने के लिए धनिया पाउडर, मिश्री, आंवला को पीसकर चूर्ण बनाकर खाएं।
शुगर लेवल कंट्रोल करने के लिए धनिया पाउडर को गुनगुने पानह में मिलाकर पिएं। शरीर में शुगर के स्तर को कंट्रोल करने के लिए ये फायदेमंद है।
कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए धनिया पाउडर का सेवन फायदेमंद होता है। आप धनिया पाउडर को पानी के साथ सुबह खाली पेट ले सकते हैं।
आपको अक्सर संक्रमण हो जाता है, तो बता दें इसका कारण शरीर में मोजूद बैक्टीरिया होते हैं। इससे बचने के लिए धनिया पाउडर वाले पानी का सेवन करना चाहिए।
पेट में दर्द और जलन है, तो धनिया पाउडर में जीरा पीस लें। इस चूर्ण को 1 चम्मच पानी के साथ लें। आराम मिलेगा।
धनिया पाउडर की ज्यादा मात्रा का इस्तेमाल करने से बचें। एक दिन में 5 ग्राम से ज्यादा का सेवन न करें। ज्यादा जानकारी के लिए पढ़ते रहें