पीरियड्स के दौरान महिलाओं को पेट दर्द, कमर दर्द, बदन दर्द. और चिड़चिड़ापन समेत कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
शरीर में विटामिन बी6, कैल्शियम और मैग्नीशियम की कमी के कारण चिंता, पेट दर्द, कमर दर्द, थकान और अवसाद जैसी कई समस्या होने लगती है।
पीरियड्स के समय कुछ चीजों को खाने से ये समस्या और बढ़ सकती है। आज हम जानेंगे इस दौरान किन चीजों के सेवन से बचना चाहिए।
पीरियड्स के दौरान मिठाई या पेस्ट्री की जगह मीठे फल जैसे सेब, अनार खा सकते हैं। ऐसे फलों को खाने से शरीर में खून की मात्रा बढ़ती है।
पीरियड्स के दिनों में संतरा, मौसमी, नीबू जैसे खट्टे फलों के सेवन से बचना चाहिए। इन फलों को खाने से पीरियड्स दर्द की समस्या बढ़ सकती है।
पीरियड्स के दौरान दही, आइसक्रीम, रायता या छाछ का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से पीरियड्स का दर्द बढ़ सकता है।
महिलाओं को पीरियड्स के दौरान कैफीन युक्त पेय पदार्थ जैसे चाय या काफी से परहेज करना चाहिए। ज्यादा चाय पीने से कब्ज और एसिडिटी की शिकायत बढ़ सकती है।
पीरियड्स के दौरान खान-पान का उचित ध्यान रखें। इस दौरान पौष्टिक आहार की अधिक जरुरत होती है।
विटामिन ए युक्त हरी और पत्तेदार सब्जियां खाएं। ऐसी सब्जियां शरीर में आयरन की कमी को दूर करती हैं।
खबर सामान्य जानकारियों पर आधारित है। किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए विशेषज्ञ से उचित सलाह लें।
इस तरह की और वेब स्टोरीज के लिए क्लिक करें