Image Credit: google
Image Credit: google
आयुर्वेद में अजवाइन को पेट की समस्याओं के लिए रामबाण माना गया है। अजवाइन में लैक्सेटिव और फाइबर की प्रचुरता होती है। इसके सेवन से पेट फूलने की समस्या से जल्दी राहत पाई जा सकती है।
Image Credit: google
नींबू पानी पेट फूलने से राहत पाने का सबसे आसान तरीका है। नींबू को हल्के गर्म पानी में डालने पर ये ड्यूरेटिव और लैक्सेटिव का काम कर अपच और पेट फूलने जैसी समस्या को खत्म करता है।
Image Credit: google
आप चाहे तो मेथी दाने को उबालकर इसका पानी पी सकते हैं या इसे सूखा भी खा सकते हैं। ये आपके बॉवल सिंड्रोम को ठीक कर पेट फूलने से राहत दिलाती है।
Image Credit: google
पेट फूलने पर अक्सर एक्सपर्ट्स भी पुदीने के सेवन की सलाह देते हैं। यह आपके पाचन तंत्र को बेहतर कर मोशन सिकनेस से भी राहत दिलाता है। पेट फूलने पर आप पुदीने की चाय भी पी सकते हैं।
Image Credit: google
सौंफ का सेवन आपकी गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्या को ठीक कर पेट में बनी गैस को कम करता है और पेट फूलने से आराम दिलाता है। इसमें सौंफ का पानी और चाय दोनों कारगर है।
Image Credit: google
केले हैवी जरूर होते हैं, लेकिन पेट फूलने पर इसका सेवन लाभकारी होता है। केले में पोटेशियम की काफी प्रचुरता होती है, ये शरीर में सोडियम के स्तर को बैलेंस कर पेट फूलने से राहत दिलाता है।
Image Credit: google
दही में मोजूद गुड बेक्टीरिया पेट फूलने और क्रेपिंग जैसी समस्याओं को खत्म करते हैं। वहीं इसमें मिलने वाले लैक्टोबैकिलस और एसिडोफिलस खासतौर पर पेट फूलने और पेट में ऐंठन से राहत दिलाते हैं।
Image Credit: google
पेट फूलने की समस्या में जीरा एसिड न्यूट्रिलाइजर की तरह काम करता है। इसमें नैचुरल लैक्सेटिव पाए जाते हैं, जो पाचन क्रिया दुरुस्त कर ब्लोटिंग से जल्दी राहत दिलाते हैं।
Image Credit: google
इन घरेलू नुस्खों को पेट फूलने की समस्या में कारगर माना गया है। सेहत से जुड़ी तमाम अन्य जानकारियों के लिए पढ़ते रहें