बादी और गरिष्ठ भोजन करने से पेट में गैस बन सकती है। डाइट में थोड़ा सा बदलाव करके आप गैस की समस्या से आराम पा सकते हैं। आइए जानते हैं पेट में गैस ज्यादा बने, तो क्या नहीं खाना चाहिए।
कटहल पोषण से भरपूर होता है लेकिन गैस की समस्या में इसके सेवन से बचना चाहिए। कटहल बादी होता है, जो शरीर में गैस बनाने की प्रक्रिया को तेज कर देता है।
मूली एक पौष्टिक सब्जी मानी जाती है लेकिन इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। मूली जल्दी से डाइजेस्ट नहीं होती और वातकारी होती है, इसलिए बहुत ज्यादा गैस बनाती है।
छोले यानी काबुली चना और राजमा के सेवन से भी गैस बन सकती है। जिन लोगों का डाइजेस्टिव सिस्टम स्लो हो, उन्हें इसके सेवन से बचना चाहिए। यह पेट में कब्ज और गैस की समस्या बढ़ा सकता है।
गैस बनने की समस्या में अंकुरित चनों के सेवन से भी बचना चाहिए। यह शरीर में एसिडिटी बढ़ाकर गैस की समस्या उत्पन्न कर सकते हैं। गैस की समस्या में अंकुरित चनों की बजाए भुने चनों का सेवन करें।
अरहर की दाल प्रोटीन से भरपूर होती है, जिसे पचाने में अधिक समय लगता है। इसका सेवन करने के तुरंत बाद दूध नहीं पीना चाहिए। इससे पेट में गैस बनती है और पाचन तंत्र पर भी जोर पड़ता है।
अरबी स्वास्थ्यवर्धक सब्जी होती है लेकिन बादी होती है। इसलिए इसे खाने से पेट में गैस बनने की समस्या हो सकती है। अरबी की सब्जी में अजवाइन डाल कर खाएं, यह गैस की समस्या को कम कर सकता है।
गैस की समस्या में इन चीजों को खाने से बचें। सेहत से जुड़ी और तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहे