Image Credit: google
Image Credit: google
आमतौर पर पैरों की मांसपेशियों तक ब्लड ठीक से नहीं पहुंचने पर भी पैरों में दर्द होता है। सेतुबंधासन आपकी मांसपेशियों तक ब्लड की सप्लाई कर दर्द से आराम दिलाता है।
Image Credit: google
इसके लिए आपको अपनी सांसों की गति को सामान्य रखना है और पीठ के बल लेट जाना है। इस दौरान अपने दोनों पैरों को खोल लें।
Image Credit: google
अब अपने पैरों को मोडें। इस अवस्था में आपके पैरों के बीच थोड़ा गैप होना चाहिए। अब इसे अपनी हिप्स के पास लाएं और हिप्स को उपर उठाएं साथ ही हाथों को जमीन पर सीधा रखें।
Image Credit: google
10 सेकेंड सांस रोककर आपको इसी पोजिशन में बने रहना है और फिर सामान्य अवस्था में आ जाएं। 4 से 5 बार इस अभ्यास को करें।
Image Credit: google
उत्कटासन खासतौर पर आपके पैरों की मांसपेशियों के दर्द को कम करता है। इस आसन को चेयरपोज भी कहा जाता है। पैर दर्द होने पर आप यह आसन कर सकते हैं।
Image Credit: google
इसे करने के लिए सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं। अब अपने घुटने को मोड़कर हिप्स को नीचे लाएं। ध्यान रहे इस दौरान आपकी रीढ़ की हड्डी सीधी होनी चाहिए।
Image Credit: google
अब आपको अपने कूल्हे को हल्का पीछे झुकाना है। इस दौरान आपको अपने पैरों की उंगलियां दिखनी चाहिए।
Image Credit: google
अब हल्की गहरी सांस भरते हुए अपने दोनों हाथों को बाँह की सीध में उठाएं। इस दौरान लंबी गहरी सांस लें और कुछ देर के लिए इसी अवस्था में रहें। इस अभ्यास को 4 से 5 बार दोहराएं।
Image Credit: google
पैर दर्द होने पर आप इन आसानों को कर सकते हैं। ध्यान रहे कि आसन करते हुए आपको ज्यादा जोर नहीं देना है। सेहत से जुड़ी अन्य तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहे
Image Credit: google