अच्छी सेहत और तंदुरुस्ती के लिए कुछ मामलों में गाय के दूध से ज्यादा बेहतर बकरी के दूध को माना जाता है। बकरी का दूध पीने से आपकी सेहत को कई फायदे मिल सकते हैं।
बकरी के दूध में गाय और भैंस के दूध की तुलना में मिल्क शुगर और लैक्टोज कम होता है। कुछ लोगों को लैक्टोज से एलर्जी होती है। ऐसे लोगों के लिए बकरी का दूध एक बेहतर विकल्प हो सकता है।
बकरी के दूध में प्रचुर मात्रा में फैटी एसिड होता है, जो शरीर में फैट को कोलेस्ट्रॉल के रूप में जमा होने से रोकता है। यह पाचन संबंधी समस्याओं से आराम दिलाने में भी सहायक हो सकता है।
बकरी के दूध में गाय के दूध की अपेक्षा अधिक कैल्शियम होता है। इसका नियमित तौर पर सेवन करने से आपको हड्डियों और दांतों से जुड़ी कई परेशानियों से राहत मिल सकती है।
बकरी के दूध में पर्याप्त आयरन पाया जाता है। इसलिए एनीमिया को दूर करने में बकरी का दूध फायदेमंद हो सकता है। डेंगू की समस्या में प्लेटलेट्स कम होने पर डॉक्टर्स भी इसे पीने की सलाह देते हैं।
त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए बकरी के दूध में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट गुण मददगार हो सकते हैं। एंटी ऑक्सीडेंट्स स्किन को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं।
बकरी के दूध में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो शरीर की सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं। ऐसे में इसका नियमित सेवन आपके लिए काफी लाभदायक हो सकता है।
बकरी के दूध में मेग्नीशियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जिसे हृदय के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसे पीने से कोलेस्ट्रॉल कम होता है, जिससे हृदय और धमनियां स्वस्थ रहती है।
इसलिए बकरी का दूध सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। सेहत से जुड़ी और तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहे