सुबह का नाश्ता शरीर में दिनभर के लिए ऊर्जा प्रदान करता है। इसलिए बच्चों को सुबह प्रोटीनयुक्त नाश्ता कराना जरूरी है। आइए जानते हैं बच्चों को हेल्दी रखने के लिए सुबह नाश्ते में क्या खिलाना चाहिए।
सूजी फाइबर से भरपूर होती है, जो बच्चों के पाचन को मजबूत करने में मदद कर सकती है। ब्रेकफास्ट में सूजी का उपमा देना एक बेहतर विकल्प हो सकता है, जिसे बच्चे स्वाद से खाएंगे।
पीनट बटर प्रोटीन का अच्छा सोर्स माना जाता है। आयरन, मैग्नीशियम और पोटैशियम जैसे मिनरल्स से भरपूर पीनट बटर का सेवन बच्चों की मांसपेशियां मजबूत बनाएगा और स्वाद में भी अच्छा होता है।
दलिया फाइबर और कैल्शियम से भरपूर होती है, जो बच्चों का पेट देर तक भरा रखती है, साथ ही हड्डियों को भी मजबूती देती है। नमकीन और मीठी दलिया के तौर पर आप इसे नाश्ते में परोस सकते हैं।
पोहा चावल से बनता है, जिस कारण इसमें फाइबर और कैलोरी प्रचुर मात्रा में होती है। यह बच्चों के शरीरिक विकास में बहुत मदद कर सकता है। इसे आप बच्चों के नाश्ते में नियमित तौर पर शामिल कर सकते हैं।
अंडे का सेवन करने से प्रोटीन की कमी दूर होती है। अंडे हृदय को स्वस्थ रखते हैं। बच्चों को सुबह एक अंडा उबालकर खिला सकते हैं। यह उसे दिनभर एक्टिव रखेगा, साथ ही संपूर्ण विकास में मदद करेगा।
पनीर में प्रोटीन और कैल्शियम भरपूर होते हैं। बच्चे को पनीर खिलाने से उनकी हड्डियां और दांत मजबूत होते हैं। इसमें डाइट्री फाइबर होते हैं, जो पेट भरा रखते हैं। पनीर से बनी कोई भी डिश आप बच्चों को दे सकते हैं।
सूजी फाइबर से भरपूर होती है, जो बच्चों के पाचन को मजबूत करने में मदद कर सकती है। ब्रेकफास्ट में सूजी का उपमा देना एक बेहतर विकल्प हो सकता है, जिसे बच्चे स्वाद से खाएंगे।
इन फूड्स को आप अपने बच्चों को नाश्ते में शामिल करेंगे, तो वो हेल्दी रहेगा। स्वास्थ्य से जुड़ी और तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहे