Image Source Google
मेहंदी में एंटीफंगल, एंटीबैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। इसे बालों पर लगाने से बालों की वॉल्यूम बढ़ती है। आगे जानिए अन्य फायदे
मेहंदी एक नैचुरल डाई है। इसका रंग बालों पर चढ़ जाता है। सफेद बालों से परेशान हैं, तो कलर की जगह प्राकृतिक मेहंदी लगाएं।
मेहंदी लगाने से बाल आसानी से नहीं टूटेंगे। मेहंदी लगाने से बालों को पोषण मिलता है और वो जड़ों मजबूत बनते हैं।
मेहंदी लगाने से बाल झड़ने की समस्या से छुटकारा मिलता है। मेहंदी लगाने से बालों की ग्रोथ होती है।
कुछ लोगों के बाल में ज्यादा ऑयल इकट्ठा हो जाता है। मेहंदी लगाने से बालों से अतिरिक्त तेल निकल जाएगा और बाल हेल्दी नजर आएंगे।
मेहंदी लगाने से रूसी की समस्या नहीं होगी। मेहंदी में एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं। आप इसे लगाकर रूसी, इंफेक्शन से बच सकते हैं।
मेहंदी लगाएंगे, तो स्कैल्प इंफेक्शन से बच सकते हैं। इसे लगाने से स्कैल्प का पीएच लेवल संतुलित रहता है।
मेहंदी पाउडर को पानी के साथ मिलाएं। उसमें नींबू का रस ओर कॉफी भी मिला सकते हैं। बालों पर लगाकर 2 घंटे के लिए छोड़ दें। फिर शैंपू करके बालों को धो लें।
कलर युक्त मेहंदी लगाने से बाल लाल हो सकते हैं। कई लोगों को मेहंदी से एलर्जी होती है। शाम के समय या ठंड में मेहंदी लगाने से सर्दी हो सकती है।
मेहंदी को इस्तेमाल करने से पहले त्वचा रोग विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। ज्यादा जानकारी के लिए पढ़ते रहे