खराब लाइफस्टाइल के कारण ब्लड प्रेशर से जुड़ी दिक्कतें होना आम बात है। अगर आपका भी ब्लड प्रेशर हाई रहता है तो इस लेख में जानें इसे कंट्रोल करने के कुछ आसान टिप्स के बारे में
पोटेशियम की अधिकता होने के कारण यह हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में सहायक होती है। साथ ही यह बेचैनी, घबराहट और थकान की समस्या भी कम करती है।
यह पोटेशियम के गुणों से भरपूर होता है जो हाई ब्लड प्रेशर के रोगियों के लिए फायदेमंद होता है। रोजाना सुबह एक गिलास नींबू पानी पिएं।
यह पोटेशियम के गुणों से भरपूर होता है। इसका सेवन करने से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या में आराम मिलता है। इसके साथ ही यह आपके दिल को भी स्वस्थ रखता है।
बीपी कंट्रोल रखने के लिए समय-समय पर जांच जरूर कराएं। इसके साथ ही डॉक्टर की सलाह भी लेते रहें।
खाने में नमक की अधिक मात्रा लेने की वजह से भी आपको हाई ब्लड प्रेशर की दिक्कत हो सकती है। यह हृदय से जुड़े रोगों का जोखिम भी बढ़ाता है।
अपने आहार में फल व सब्जियों को जोड़ें। ऐसा कुछ भी खाने से बचें जो कोलेस्ट्रॉल बढ़ाता हो। इसकी वजह से बीपी भी बढ़ सकता है। इसके अलावा अपना वजन भी नियंत्रित रखें।
रोजाना कम से कम आधे घंटे व्यायाम जरूर करें। यह आपको हृदय रोग, हाई बीपी के अलावा कई अन्य समस्याओं से भी छुटकारा दिलाता है।