Image Credit: google
Image Credit: google
मोशन सिकनेस कोई बीमारी नहीं है। यह एक सामान्य समस्या है। कुछ लोगों में यात्रा के दौरान ये परेशानी इसलिए होती है, क्योंकि नर्वस सिस्टम कंफ्यूज हो जाता है, जिसके कारण मतली, चक्कर और उल्टी आने की परेशानी होने लगती है।
Image Credit: google
अगर आप खाली पेट यात्रा करते हैं या यात्रा से पहले बहुत ज्यादा ऑयली फूड्स खा लेते हैं, तो मोशन सिकनेस की समस्या ज्यादा होती है। आइए जानते हैं इसे दूर करने के आसान घरेलू उपाय
Image Credit: google
सफर के दौरान मोशन सिकनेस से बचने के लिए भुनी हुई लौंग का सेवन करें और तुलसी की पत्तियों को भी चबाते रहें। ये यात्रा में होने वाली उल्टी और घबराहट की समस्या से बचा सकते हैं।
Image Credit: google
सफर में नींबू के साथ पुदीने का पानी पीने से मोशन सिकनेस की समस्या नहीं होती। यह मिश्रण सफर के दौरान घबराहट और मतली होने से बचाता है।
Image Credit: google
सफर के समय मोशन सिकनेस की समस्या से बचने के लिए भीड़-भाड़ वाली गाड़ी में बैठने से बचें। इससे आपको और घबराहट हो सकती है, साथ ही यह उल्टी और मतली का कारण भी बन सकता है।
Image Credit: google
यात्रा के दौरान अखबार या किताब पढ़ने से बचें। यह दिमाग में दबाव और कंफ्यूजन डालेगा, जिससे मोशन सिकनेस की समस्या पैदा हो सकती है।
Image Credit: google
बस और चरपहिया गाड़ी जैसे वाहनों में पीछे की सीट पर बैठने से स्पीड और मोशन ज्यादा तेज समझ आती है, जो मोशन सिकनेस का कारण बन सकती है।
Image Credit: google
सफर पर निकलने से पहले कुछ हल्का-फुल्का ही सही पर खा लें। खाली पेट होने से उल्टी और चक्कर आने की समस्या हो सकती है।
Image Credit: google
यह उपाय आपको मोशन सिकनेस की समस्या से आराम दिला सकते हैं। सेहत से जुड़ी और तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहें