Image Credit: google
शरीर में गर्मी बढ़ जाने, पानी की कमी होने और किडनी में किसी तरह की समस्या होने के पर कई बार यूरिन इंफेक्शन की समस्या हो जाती है।
Image Credit: google
यूरिन इंफेक्शन के कारण बार-बार पेशाब लगने, पेशाब में जलन, दर्द और पीलेपन की समस्या हो सकती है। इस समस्या से निजात पाने के लिए आप इन चीजों का सेवन कर सकते हैं।
Image Credit: google
यूरिन इंफेक्शन की समस्या में आंवला का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। आंवला में विटामिन C की प्रचुर मात्रा होती है, जो एक एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है। इसे खाने या जूस के रूप में पीने से यूरिन के साथ-साथ त्वचा संबंधी समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है।
Image Credit: google
यूरिन इंफेक्शन होने पर अधिक से अधिक पानी पिएं। ज्यादा पानी पीने से ज्यादा पेशाब आता है, जिससे शरीर में मौजूद बैक्टीरिया पेशाब के साथ बाहर निकल जाते हैं और इंफेक्शन का खतरा कम होता है।
Image Credit: google
यूरिन इंफेक्शन की समस्या में खट्टे फलों का सेवन बहुत लाभदायक होता है। इनमें सिट्रिक एसिड होता है, जो बैक्टीरियल इंफेक्शन को खत्म करने में मदद करता है।
Image Credit: google
इस समस्या में लहसुन का नियमित सेवन करना आपके लिए फायदेमंद होगा। ये इम्यून सिस्टम को मजबूती देता है, साथ ही अपने एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुणों के कारण यह इंफेक्शन को बढ़ने से रोकता है।
Image Credit: google
अजवाईन के तेल का इस्तेमाल यूरिन इंफेक्शन को दूर रखने में मददगार है। इसमें कुछ ऐसे गुणकारी तत्व होते हैं, जो इंफेक्शन के दौरान होने वाली जलन और सूजन की समस्या को कम करते हैं।
Image Credit: google
धनिया के बीज को पानी में मिलाकर पीने से शरीर में पित्त की समस्या खत्म हो जाती है। पित्त की समस्या यूरिन इंफेक्शन का एक मुख्य कारण होती है। रात में धनिया के बीज को कूट कर एक ग्लास पानी में मिला दें और सुबह उठकर इस पानी का सेवन करें।
Image Credit: google
इन चीजों का सेवन करने के साथ डॉक्टर की सलाह भी अवश्य लें। सेहत से जुड़ी और तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहे