कई लोग वजन घटाने के लिए रात का खाना छोड़ देते हैं। ऐसा करना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। आइए जानते हैं रात में खाना न खाने से शरीर को क्या नुकसान हो सकते हैं।
रात में खाना न खाने से शरीर में एनर्जी की कमी महसूस हो सकती है। आमतौर पर एक से दूसरे भोजन के बीच 5-6 घंटे का गैप रखने पर भूख का एहसास कम होता है। लेकिन रात में खाना न खाने से ये गैप 10 12 घंटे से ज्यादा हो सकता है।
रात में खाना न खाने से आपको भूख का एहसास होता रहता है, जिससे बेचैनी बढ़ती है और ठीक से नींद नहीं आती है। इससे आपकी अनिद्रा की समस्या बढ़ सकती है।
रात में भोजन न करने से मेटाबोलिज्म पर असर होता है. जिसके कारण शरीर कमजोर होने लगता है। कमजोर मेटाबॉलिज्म से शरीर में इन्सुलिन का लेवल अनियंत्रित हो सकता है, जिससे डायबिटीज का खतरा बढ़ने लगता है।
रात का खाना छोड़ने से सुबह ज्यादा भूख का एहसास होता है, जिससे आप एक बार में बहुत ज्यादा भोजन कर लेते हैं। ये वजन बढ़ने का कारण भी बन सकता है साथ ही पेट संबंधित कई समस्याएं दे सकता है।
रात का खाना न खाने से इम्यूनिटी पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। इम्यून सिस्टम को स्वस्थ रखने के लिए नियमित भोजन जरूरी है, ताकि शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिलें और वो संक्रमण से लड़ सके।
रात में खाना न खाने से टाइप 2 डायबिटीज का खतरा बढ़ सकता है। इससे आपका ब्लड शुगर लेवल प्रभावित होता है और ब्लड शुगर के प्रभाव से आपको डिप्रेशन, टेंशन और बेचैनी आदि की समस्या हो सकती है।
इसलिए रात का खाना हल्का-फुल्का रखें लेकिन खाएं जरूर क्योंकि इसे छोड़ना सेहत के लिए अच्छा नहीं है। सेहत से जुड़ी और तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहे