Image Credit: google
Image Credit: google
कुछ लोग रात के समय थकान और नींद को दूर भगाने के लिए चाय पीते हैं, लेकिन ऐसे करना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। आइए जानते हैं रात में चाय पीने से होने वाले नुकसान के बारे में।
Image Credit: google
रात में देर रात तक जागने के लिए लोग चाय का सेवन करते हैं लेकिन इस आदत से आपको अनिद्रा की समस्या हो सकती है। नींद न आने के कारण तनाव, आंखों के नीचे काले घेरे और एंग्जाइटी आदि की समस्या हो सकती है।
Image Credit: google
रात के समय चाय पीने के कारण सीने में जलन की समस्या हो सकती है। अधिक चाय पीने से पेट में एसिड का उत्पादन बढ़ जाता है, जो हार्ट बर्न का कारण बनता है।
Image Credit: google
चाय में कैफीन के साथ टैनिन भी होता है, जो बेचैनी पैदा करता है। रात में इसका सेवन करने से मन में घबराहट की समस्या हो सकती है।
Image Credit: google
रात के समय चाय का सेवन नुकसानदायक होता है। यह पेट से जुड़ी कई समस्याओं का कारण बन सकता है। यह कब्ज, अपच और मतली जैसी परेशानियां बढ़ा सकता है।
Image Credit: google
रात के समय चाय पीने से दांत के इनेमल खराब हो जाते हैं, जिससे मसूड़ों पर सूजन की समस्या हो सकती है। यह ओरल हेल्थ के लिए भी नुकसानदायक होता है।
Image Credit: google
रात के समय चाय पीना जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द का कारण भी बन सकता है। चाय में टैनिन होता है, जो शरीर से कैल्शियम को एब्जॉर्ब करता है। यह हड्डियों को बनाता है।
Image Credit: google
रात में चाय पीने से ये सभी समस्याएं हो सकती हैं। सेहत से जुड़ी और तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहें