Image Credit: google
Image Credit: google
लौकी में कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर को कई स्वास्थ्य लाभ देते हैं। लौकी का जूस बना कर पीना और भी फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं इसके सेवन से होने वाले फायदों के बारे में -
Image Credit: google
कोलीन एक न्यूरोट्रांसमीटर होता है, जो लोकी में भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह ब्रेन सेल्स को एक्टिव रखने में मदद करता है। लौकी के जूस में कोलीन की अधिक मात्रा होती है, जिसका नियमित सेवन तनाव के स्तर को कम करके अवसाद खत्म करने में मदद करता है।
Image Credit: google
लोकी में डायट्री फाइबर होते है, जो शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करते हैं। रोज लोकी का जूस पीने से ब्लडप्रेशर भी कंट्रोल में रहता है, जो स्वास्थ्य हृदय के लिए लाभदायक है।
Image Credit: google
लौकी में क्लिंजिंग प्रॉपर्टीज होती हैं, जो आपको अंदर से डिटॉक्सीफाई करता है जिससे शरीर में जमा गंदगी और टॉक्सिक एलिमेंट निकल जाते हैं। इसके जूस का सेवन त्वचा पर होने वाले कील-मुहांसों को खत्म करता है।
Image Credit: google
लौकी में लिपिड और कैलोरी की मात्रा कम होती है, जिससे वजन कम करने में काफी मदद मिलती है। यह फाइबर से भरपूर होता है, इसलिए इसके जूस का सेवन आपके पेट को लंबे समय तक भरा रखने में मदद करता है और भूख को रोकता है।
Image Credit: google
लोकी फाइबर से भरपूर होता है, साथ ही इसमें 98% पानी होता है। लौकी के जूस का सेवन मल त्याग को आसान करता है, जिससे पाचन तंत्र बेहतर होता है और कब्ज आदि की समस्या नहीं होती।
Image Credit: google
मूत्र संबंधी समस्याओं में लौकी के जूस का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। यह शरीर में सोडियम के स्तर को कम करता है, जिससे पेशाब में जलन और रूकावट की समस्या नहीं होती।
Image Credit: google
इसलिए लोकी का जूस सेहत के लिए फायदेमंद होता है। सेहत से जुड़ी और तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहें