Image Credit: google
Image Credit: google
रोज सुबह खाली पेट काली चाय पीने से दिनभर ताजगी बनी रहती है। साथ ही इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स और अन्य पोषक तत्व शरीर को कई सारे स्वास्थ्य लाभ भी देते हैं। आइए जानते है इसके फायदों के बारे में।
Image Credit: google
रोज सुबह खाली पेट काली चाय पीना हृदय के लिए बहुत फायदेमंद होता है। काली चाय में फ्लेवोनॉइड्स होते हैं, जो शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद करते हैं।
Image Credit: google
रोज सुबह खाली पेट काली चाय पीने से ब्रेन सेल्स का विकास तेजी से होता है। साथ ही यह दिमाग में रक्त प्रवाह को बेहतर करता है, जिससे कोशिकाओं को भरपूर पोषण मिलता है और याददाश्त तेज होने लगती है।
Image Credit: google
सुबह-सुबह नियमित रूप से खाली पेट काली चाय पीना पाचन तंत्र मजबूत करता है। इसमें टेनिन एसिड होता है, जो पाचन क्रिया को तेज करता है। पाचन बेहतर होने से गैस, कब्ज और अपच जैसी समस्याओं से आराम मिलता है।
Image Credit: google
रोज सुबह काली चाय पीना त्वचा संबंधित कई समस्याओं से निजात दिला सकता है। यह स्किन इंफेक्शन के खतरे को काम करता है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स त्वचा को कील-मुहांसों और झुर्रियों जैसी समस्याओं से बचाते हैं।
Image Credit: google
रोज सुबह काली चाय पीना वजन कम करने में भी सहायक होता है। इसमें कैफीन की मात्रा अधिक होती है। ज्यादा कैफीन एनर्जी बढ़ती है, जो आपको ज्यादा कैलोरी बर्न करने में मदद कर सकती है।
Image Credit: google
काली चाय का नियमित सेवन आपके डायबिटीज के खतरे से बचाता है। यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करता है। काली चाय में पॉलिफेनॉल्स होते हैं, जो एंटी डायबिटिक होते हैं।
Image Credit: google
इसलिए सुबह आप अगर दूध वाली चाय पीते हैं, तो उसके बजाय आपको काली चाय पीना शुरू करना चाहिए। सेहत से जुड़ी और तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहें