जायफल का इस्तेमाल मसाले के तौर पर सब्जियों का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है, साथ ही इसके पाउडर को दूध में डालकर पीने से स्वास्थ्य संबंधी लाभ भी मिलते हैं। आइए जानते हैं जायफल के स्वास्थ्य लाभ।
जायफल में यूजेनॉल और सेफ्रोल जैसे घटक होते हैं, जो सूजन-रोधी होते हैं। इसलिए इसके सेवन से जोड़ों और मांसपेशियों के दर्द में आराम मिलता है। जायफल के तेल की कुछ बूंदे सूजन और दर्द वाली जगह पर मलने से आराम मिलेगा।
जायफल के सेवन से अनिद्रा में आराम मिलता है। इसमें कुछ ऐसे पोषक तत्व होते हैं, जो आपको तनाव मुक्त करते हैं। अच्छी नींद के लिए एक गिलास दूध में एक चुटकी जायफल चूर्ण मिलाकर रात में पिएं।
जायफल डायबिटीज में आराम पहुंचा सकता है। जायफल में एंटीडायबिटिक गुण पाए जाते हैं, जो रक्त में मोजूद ग्लूकोज के स्तर को बढ़ने से रोक सकते हैं। दूध में मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं।
जायफल दांतों के लिए अच्छा होता है। इसमें एंटी कैरोजेनिक यानी दांतों को टूटने से बचाने वाला प्रभाव पाया जाता है। जायफल एंटी-बैक्टीरियल भी होता है, जो ओरल बैक्टीरिया को खत्म कर दांतों को स्वस्थ रख सकता है।
इम्यून सिस्टम का मजबूत होना बीमारियों से बचने के लिए जरूरी है। इसमें मौजूद विटामिन्, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने में मदद करते हैं।
जायफल का सेवन बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है। जायफल ब्लड लिपिड में सुधार कर कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखता है। हार्ट के मरीजों के लिए इसका सेवन फायदेमंद है।
सोने से पहले दूध में जायफल पाउडर डालकर पीना लाभदायक हो सकता है। सेहत से जुड़ी और तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहे